नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दोस्तों के संग रिश्ता हमेशा थोड़ा चटपटा और मजेदार होता है, जिसमें अगर नमक-मिर्च-मसाला ना हो तो मजा अधूरा सा लगता है। असली दोस्ती वही होती है, जहां हंसी-ठिठोली, खींचाई, और हल्की-फुल्की नोक-झोंक चलती रहे। दोस्तों को हंसाने, चिढ़ाने और उनके साथ बेफिक्र होकर मस्ती करने में जो सुकून और खुशी मिलती है, वो किसी और रिश्ते में कहां मिलती है। यही छोटी-छोटी बातें दोस्ती को और भी खास और यादगार बनाती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब हर कोई अपने कामों में व्यस्त है, तब दोस्तों के साथ हंसी के कुछ पल बांटना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों को बीच-बीच में हंसी का छोटा सा डोज देते रहें, तो ना सिर्फ उनका मूड फ्रेश होगा बल्कि आपकी दोस्ती भी और मजबूत बनेगी। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी मजेदार और फनी शायरियां लेकर आए हैं,...