नई दिल्ली, मई 18 -- Shayari In Hindi: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है, जिसमें नोक-झोंक तो कभी हंसी-ठिठोली चलती रहती है। इस रिश्ते में कई बार अनबन भी हो जाती है, जो लंबी चलती है। अगर पत्नी रूठ जाए तो लगता है घर का चक्का जाम हो गया है और इसे खोलने के लिए सभी अपील-गुजारिश कम पड़ जाती हैं। अगर आपकी पत्नी भी आप से रूठ जाती हैं, तो मनाने के लिए कुछ शायरियां नोट करके रख लीजिए। जब भी वह गुस्सा हो जाए तब आप ये शायरी उन्हें भेज दें। चलिए आपको रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए 25 खूबसूरत शायरियों का कलेक्शन दिखाते हैं। 1. तुम्हारी बांहों में आकर हमें जन्नत मिल गई सारी खुदा से बोल दूं की अपनी जन्नत अपने पास ही रखे। 2. मैं कैसे समझाऊं की आप मेरे क्या हो, आप ही मेरी जमीन और आसमान हो। 3. माना कि ज़िंदगी का अनुभव हमारा थोड़ा कच्चा है लेकिन ऊप...