नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- प्यार में धोखा मिलना एक अलग तरह का दर्द होता है, जो वक्त के साथ थोड़ा हल्का जरूर पड़ जाता है। लेकिन बिना किसी उम्मीद के किसी को दिल से चाहना, उसे अपना सब कुछ मान लेना और फिर भी उसे कभी अपना न बना पाना। ये एहसास कहीं ज्यादा गहरा और चुभने वाला होता है। एकतरफा प्यार में इंसान सिर्फ मोहब्बत ही नहीं करता, बल्कि हर दिन अपने ही जज्बातों से लड़ता है और चुपचाप अंदर ही अंदर घुटता भी रहता है। इस तरह की मोहब्बत में ना कोई शिकायत होती है और ना ही कोई हक, फिर भी दिल हर छोटी-सी उम्मीद से जुड़ा रहता है। कभी उस इंसान की एक झलक सुकून दे जाती है, तो कभी उनकी बेरुखी दिल को तोड़ देती है। कई बार किस्मत साथ दे देती है और ये अधूरी चाहत मुकम्मल हो जाती है, लेकिन ज्यादातर लोगों की मोहब्बत अधूरी ही रह जाती है और यादों में सिमटकर रह जाती है। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.