नई दिल्ली, जुलाई 10 -- बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ ठंडी हवाएं और भीगी फुहारें ही नहीं लाता, बल्कि दिल में छिपी भावनाओं को भी जगा देता है। जब आसमान से गिरती बूंदें चेहरे को छूती हैं, तो कई लोगों को अपने किसी खास की याद आने लगती है। यही वजह है कि बारिश और प्यार का रिश्ता हमेशा से बेहद खास माना जाता है। इस मौसम में हाथों में हाथ लेकर टहलना, एक छतरी में साथ भीगना या दूर रहकर भी किसी को याद करना, हर एहसास और भी खूबसूरत लगने लगता है। अगर आप भी इस मौसम में अपने साथी को कुछ खास कहना चाहते हैं, तो ये रोमांटिक शायरियां आपके दिल की बात आसान शब्दों में बयां कर देंगी। 1. बारिश की हर बूंद कहती है, तुम साथ हो तो हर मौसम प्यारा है। 2. भीगते मौसम में बस एक दुआ है, हर जन्म में तेरा ही साथ मिले। 3. बरसात आई, तेरी याद भी साथ लाई, दिल ने फिर तेरी तस्वीर सजाई...