नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- जिंदगी में कोई काम करने की मोटिवेशन ना हो, तो उसमें मन नहीं लगता। अगर आपने कोई लक्ष्य तय किया है, तो उसके पीछे आपका कोई न कोई मोटिवेशन जरूर छिपा होगा। ऐसे में किसी की चार प्रेरणादायक बातें सुनकर मन फिर से ऊर्जा और उत्साह से भर जाता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जिंदगी में जब भी हौसला टूटने लगे और रास्ते मुश्किल दिखने लगें, तब मोटिवेशनल शायरी एक नई रोशनी बनकर दिल को उम्मीद और आत्मविश्वास से भर देती है। ये शब्द हमें याद दिलाते हैं कि हालात चाहे जैसे भी हों, जीत उसी की होती है जो कभी हार नहीं मानता। तो चलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही शायरियां लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके अंदर जोश आ जाएगा।21 प्रेरणादायक शायरियां- 1- वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे इंसान इतनी मेहनत करे कि तकदीर बदल...