नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Stock Market Closing Today: कल की तेजी के बाद आज फिर से शेयर बाजार बिकवाली का शिकार हो गया। जिसकी वजह से बीएसई और एनएसई में गिरावट देखने को मिली है। आज मंगलवार को सेंसेक्स 250.48 अंक या फिर 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,627.69 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.22 प्रतिशत या फिर 57.95 अंक की गिरावट के साथ 25732.30 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में 20 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। ट्रेंट के शेयरों का भाव 3.67 प्रतिशत गिरा है। एलटी का शेयर 3.23 प्रतिशत लुढ़क गया है। रिलायंस, इंडिगो, मारुति के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। 2.37 PM Share Market Live Updates 13 Jan: शेयर बाजार की स्थिति अच्छी नहीं है। घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 529.56 अंक या फिर ...