नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Share Market Today: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोर रह सकती है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा कारोबार में मामूली तेजी दिखी। गिफ्ट निफ्टी के संकेत भी घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।गिफ्ट निफ्टी गिफ्ट निफ्टी करीब 23,320 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 58.50 अंक नीचे था। इससे सोमवार को भारतीय बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह कैसा रहा शेयर बाजार: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह भी दबाव में कारोबार किया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। महंगी ऊर्जा से महंगाई ब...