नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Share Market Today Live 29 July 9:40 AM: शेयर मार्केट बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 800 अंकों की उछाल के साथ 77566 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी 220 अंक ऊपर 24,206 पर है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप चंद मिनट में ही करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। Share Market Today Live 29 July 9:15 AM: सावन शुरू होने से पहले ही शेयर मार्केट में हरियाली छा गई है। बाजार बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 657 अंकों की उछाल के साथ 77423 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 191 अंक ऊपर 24,176 पर खुला। Share Market Today Live 29 July 8:30 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बुधवार, 29 जुलाई को बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। क्य...