नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Share Market Today Live 27 July 9:45 AM: इंडिगो के शेयर आज उड़ान भर रहे हैं। सेंसेक्स में ये टॉप गेनर हैं और करीब 4 पर्सेंट ऊपर 5180 रुपये पर पहुंच गए हैं। इटरनल भी 3.45, इन्फोसिस भी 3 प्रतिशत से अधिक और बजाज फाइनेंस 2.65 प्रतिशत ऊपर है। पावर ग्रिडी और भारती एयरटेल मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। Share Market Today Live 27 July 9:15 AM: शेयर मार्केट की आज सप्ताह के पहले दिन दमदार ओपनिंग हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 549 अंकों की उछाल के साथ 76608 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 ने आज के कारोबार की शुरुआत 160 अंक ऊपर 23928 के लेवल से की। Share Market Today Live 27 July 7:30 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और ...