नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Share Market Today Live 26 Aug 10:55 AM: शेयर मार्केट के मूड में आज बहुत स्विंग देखने को मिल रहा है। निफ्टी 7 अंक नीचे 24327 पर आ गया है। सेंसेक्स 77892 पर खुला, 77986 पर पहुंच और फिसलकर 77701 के लेवल को भी टच कर गया। अब 155 अंक ऊपर 77811 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप लूजर में इन्फोसिस, एयरटेल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, बीईएल जैसे स्टॉक्स हैं। इनमें 0.65 से 1.50 पर्सेंट तक की गिरावट है। Share Market Today Live 26 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट का मूड आज खिला-खिला नजर आ रहा है। शुरुआत आज अच्छी रही।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236 अंकों की तेजी के साथ 77892 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 7 अंक ऊपर 24341 के लेवल से दिन के कारोबार की शुरूआत की। Share Market Today Li...