नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Share Market Today Live 21 July 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज 21 जुलाई मंगलवार को अच्छी नहीं रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 58 अंक टूटकर 77650 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज के कारोबार की शुरुआत 22 अंक नीचे 24216 के लेवल से की। Share Market Today Live 21 July 9:00 AM: आज लगभग 43 कंपनियां 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने Q1 नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें बजाज ऑटो, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, टीवीएस मोटर कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, अडानी टोटल गैस और बंधन बैंक मुख्य रूप से शामिल हैं। Share Market Today Live 21 July 8:00 AM: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के मंगलवार को कमजोरी के साथ खुलने की स...