नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.67 प्रतिशत या फिर 521.16 अंक की उछाल के साथ 78285.07 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 0.66 प्रतिशत या फिर 159.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 24430.35 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में आज उछाल के बाद भी गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। Share Market Today Live 6 July 1:15 PM: सेंसेक्स अब 611 अंकों की बढ़त के साथ 78375 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 178 अंक ऊपर 24449 प...