नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Share Market Today Live 27 Aug 9:15 AM: गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेतों के बावजूद आज शेयर मार्केट की ओपनिंग मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 103 अंक ऊपर 77576 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 69 अंक ऊपर 24269 पर खुला। Share Market Today Live 27 Aug 8:40 AM: भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50, गुरुवार, 27 अगस्त को गिरावट के साथ खुलने के आसार है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी संकेत अच्छे नहीं है। इससे पहले बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 183 अंक गंवाकर 77,472 और एनएसई का निफ्टी 127 अंक गिरकर 24,207 पर बंद हुआ।आज बाजार के लिए प्रमुख ग्लोबल संकेत एशियाई बाजार: गुरुवार, 27 अगस्त को एनवीडिया के मजबूत सेल आउटलुक के बाद एशियाई बाजारों में तेजी आई। एमएससीआ...