नई दिल्ली, जनवरी 8 -- 9:15 AM Share Market Live Updates 8 Jan: शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183 अंकों के नुकसान के साथ 84778 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 34 अंक नीचे 26106 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। Share Market Live Updates 8 Jan: एशियाई बाजारों में मिले जुले संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 8 जनवरी को कमजोर रुख पर खुलने की संभावना है। इस बीच, गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती रुझानों ने भी गुरुवार के सत्र की नकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा किया, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 26,184 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से लगभग 42 अंक या 0.16% नीचे है।सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेतएशियन मार्केट गुरुवार को एशियाई बाजारों की शुरुआत मिश्रित नो...