नई दिल्ली, फरवरी 4 -- 10:12 AM Share Market Live Updates 4 Feb.: शेयर मार्केट पर आईटी शेयरों का जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है। सेसेंक्स अब 150 अंक नीचे 83589 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 16 अंक नीचे 25711 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में इन्फोसिस 7.25 पर्सेंट टूटा है। टीसीएस में 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। एचसीएल टेक 5.03 और टेक महिंद्रा 6.33 पर्सेंट नीचे है। विप्रो भी 4.26 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। 10:12 AM Share Market Live Updates 4 Feb.: सेंसेक्स 487 अंक नीचे 83252 पर खुला, लेकिन अब 105 अंक ऊपर 83844 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 58 अंक ऊपर 25786 के लेवल पर। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में ओएनजीसी 4.28 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉपर है। कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एनट...