नई दिल्ली, फरवरी 4 -- 10:12 AM Share Market Live Updates 4 Feb.: सेंसेक्स 487 अंक नीचे 83252 पर खुला, लेकिन अब 105 अंक ऊपर 83844 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 58 अंक ऊपर 25786 के लेवल पर। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में ओएनजीसी 4.28 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉपर है। कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी टॉपर्स की लिस्ट में हैं। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में इन्फोसिस 6.59 पर्सेंट टूटा है। टीसीएस में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। एचसीएल टेक 5.03 और टेक महिंद्रा 5.12 पर्सेंट नीचे है। विप्रो भी 3.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। 9:40 AM Share Market Live Updates 4 Feb.: शेयर मार्केट थोड़े रिकवरी मोड में है, लेकिन आईटी स्टॉक्स इसे कमजोर कर रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 487 अंक नीचे 83252 पर खुल...