नई दिल्ली, फरवरी 27 -- 11:45 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेजी से बढ़ रही है। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 544 अंकों के नुकसान के साथ 81703 पर आ गया है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 198 अंक नीचे 25,297 के लेवल पर है। एक समय निफ्टी 25271 और सेंसेक्स 81,620 के डे लो पर आ गया था। 11:05 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट के गिरावट के बीच इटरनल, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एलएंडटी और पावर ग्रिड सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। जबकि, इंडिगो, अल्ट्राटेक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, एयरटेल, बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स टॉप लूजर्स। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 469 अंकों के नुकसान के...