नई दिल्ली, फरवरी 27 -- 7:50 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। टेक शेयरों में बिकवाली के बीच एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिरावट के साथ बंद हुआ। चुनिंदा दिग्गजों में मुनाफावसूली के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ 82,248 और निफ्टी 14 अंक नीचे 25,496 बंद हुआ।सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेतएशियन मार्केट वॉल स्ट्रीट पर रातभर में गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.6 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स सपाट कारोबार कर रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.