नई दिल्ली, फरवरी 25 -- 1:00 PM Share Market Live Updates 25 Feb.: शेयर मार्केट सुबह की सारी बढ़त गंवा दिया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 57 अंकों की गिरावट के साथ 82168 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी महज 20 अंक ऊपर 25445 के लेवल पर है। एक समय निफ्टी 25652 पर था और सेंसेक्स 82957 पर। 10:26 AM Share Market Live Updates 25 Feb.:आईटी स्टॉक्स की वापसी की बदौलत बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 666 अंकों की बढ़त के साथ 82892 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस टॉप गेनर हैं। इन आईटी कंपनियों के शेयर में 2.43 से 3.45 प्रतिशत तक की तेजी है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी दोहरा शतक लगाकर 212 अंक ऊपर 25636 क...