नई दिल्ली, जनवरी 16 -- 9:30 AM Share Market Live Updates 16 Jan: शेयर मार्केट अभी तेजी के ट्रैक पर है। सेंसेक्स में इन्फोसिस 4.99 पर्सेंट की उछाल के साथ टॉप गेनर है और इटरनल करीब ढाई फीसद से अधिक टूटकर टॉप लूजर। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 194 अंक चढ़कर 83576 के लेवल पर है। 9:15 AM Share Market Live Updates 16 Jan: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 288 अंक चढ़कर 83670 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 30 अंकों की तेजी के साथ 25696 के स्तर से आज दिन की शुरुआत की। Share Market Live Updates 16 Jan: भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज शुक्रवार को मिश्रित वैश...