नई दिल्ली, जनवरी 12 -- 11:27 AM Share Market Live Updates 12 Jan: शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 595 अंकों के नुकसान के साथ 82980 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 173 अंक नीचे 25509 पर है। 11:15 AM Share Market Live Updates 12 Jan: शेयर मार्केट लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 535 अंकों के नुकसान के साथ 83040 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 156 अंक नीचे 25526 पर है। एनएसई पर 3049 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2424 लाल और केवल 552 हरे हैं। इनमें से 397 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं। 9:41 AM Share Market Li...