नई दिल्ली, फरवरी 2 -- 1:50 PM Share Market Live Updates 2 Feb.: रविवार की सुनामी मे बाद आज शेयर मार्केट में रौनक लौट आई है। शेयर मार्केट की गाड़ी तेजी की पटरी पर दौड़ पड़ी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 616 अंकों के फायदे के साथ 81339 पर पहुंच गया है। एक समय यह 80387 के निचले स्तर पर था। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी 152 अंक ऊपर 24978 पर है। एक समय यह 24679 पर पहुंच गया था। 12:00 PM Share Market Live Updates 2 Feb. शेयर मार्केट ने एक बार अपना गियर बदला है और गाड़ी तेजी की पटरी पर दौड़ पड़ी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 290 अंकों के फायदे के साथ 81013 पर पहुंच गया है। एक समय यह 80387 के निचले स्तर पर था। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी 44 अंक ऊपर 24870 पर है। एक समय यह 24679 पर पहुंच...