नई दिल्ली, जून 22 -- Share Market Today Live 22 June 12:00 PM: शेयर मार्केट में तेजी के बीच एनएसई पर 125 स्टॉक्स पर निवेशक इस कदर टूटे कि अपर सर्किट लग गया है। जबकि, 140 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी टॉप गेनर में सिप्ला 4 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1407 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। Share Market Today Live 22 June 9:30 AM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.46 प्रतिशत की छलांग लगाकर 1341.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पीछे से टेक महिंद्रा और इन्फोसिस भी उछल रहे हैं। इनकी वजह से सेंसेक्स 408 अंकों की बढ़त के साथ 77211 पर पहुंच गया है। Share Market Today Live 22 June 9:15 AM: सप्ताह के पहले दिन घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में 357 अंकों की बढ़त के साथ 77160 के ले...