नई दिल्ली, जून 19 -- Share Market Today Live 19 June 9:30 AM: शेयर मार्केट क्रैश हो गया है। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक के नुकसान के साथ 76605 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 220 अंक नीचे 23943 पर है। इन्फोसिस में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टीसीएस 6 प्रतिशत लुढ़का है। टेक महिंद्रा 5.52 और एचसीएल टेक 5.26 प्रतिशत नीचे आ गया है। विप्रो में 3.57 प्रतिशत की गिरावट है। Share Market Today Live 19 June 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट है। इसके चलते 5 दिन की तेजी पर आज शुक्रवार को ब्रेक लग गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 557 अंकों के नुकसान के साथ 76852 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 176 अंक नीचे 23991 पर खुला। Share Market Today Live 19 June 8:00 AM: भारतीय शे...