नई दिल्ली, जून 25 -- शेयर मार्केट ने सुबह की बढ़त गंवाई, सेंसेक्स डे हाई से 77803 से लुढ़क कर महज 109 अंक ऊपर 77100 पर बंद हुआ। बीएसई का यह प्रमुख सूचकांक डे हाई से 703 अंक नीचे बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी डे हाई 24261 से 205 अंक नीचे 24056 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से महज 34 अंक ऊपर है।गिरने वाले शेयर आज गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड 2.36%, बीईएल 1.79%, टेक महिंद्रा 1.69%, इन्फोसिस 1.46%, एयरटेल 1.37% टूटकर सेंसेक्स टॉप लूजर रहे।चढ़ने वाले शेयर आज इंडिगो 4.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 5453.65 रुपये पहुंच गया। सवा तीन बजे के करीब यह सेंसेक्स टॉप गेनर था। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 3.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 3183.25 रुपये पर पहुंच गया। मारुति में 3.81 प्रतिशत और ICICI बैंक में 1.12 प्रतिशत की तेजी रही है। स्टेट बैंक, हिन्दुस्तान यूनि...