नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Stock Market Closing Today: बजट 2026 के पेश होने के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी एक-एक प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1.17 प्रतिशत या फिर 943.52 अंक की तेजी के साथ 81666.46 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.06 प्रतिशत या फिर 262.92 अंक की उछाल के बाद 25088.40 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा डे हाई 81,732.25 और निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25108.10 अंक रहा है। सेंसेक्स की इस तेजी में रिलायंस का योगदान सबसे अधिक रहा है। आईसीआईसीआई बैंक, एलटी, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक ने भी बाजार की बढ़त में योगदान दिया है। बता दें, आज सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 24 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। 2:00 PM Share Market Live Up...