नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी चांदनी को अमृत के समान माना जाता है। इसी वजह से श्रद्धालु खीर तैयार करके उसे चंद्रमा को समर्पित करते हैं और अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इस दौरान चंद्रदेव का स्मरण और मंत्र जाप भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा की खीर रखते समय क्या बोलें और चंद्रदेव की पूजा किस मंत्र से करें।शरद पूर्णिमा पर खीर रखते समय कौन-सा मंत्र बोलें? शरद पूर्णिमा की रात खीर को चांदनी में रखते समय चंद्रदेव का स्मरण कर सकते हैं। चंद्रदेव का स्मरण करते समय ये मंत्र बोलें -ॐ चन्द्राय नमः।चन्द्रमसे नमः।अमृतकलाश पूरिताय नमः।लक्ष्मीप्रियाय सोमाय नमः।मम खीरं अमृततुल्यं कुरु कुरु स्वाह...