नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नेटफ्लिक्स पर गुरुवार को 'शक: ट्रस्ट नो वन' रिलीज हुई है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई हैं। इस सीरीज को रेंसिल डी'सिल्वा ने डायरेक्ट किया है। अगर आप 'शक' को वीकेंड पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले ये जान लीजिए कि ये सीरीज कैसी है।क्या है शक का प्लॉट? शक: ट्रस्ट नो वन एक ऐसी मां (अन्विका) की कहानी है जिसकी बेटी (अपेक्षा) जन्म के तुरंत बाद ही अस्पताल से किडनैप हो जाती है। बेटी के किडनैप होने के 9 साल तक उसकी मां उसे ढूंढना जारी रखती है। इस बीच अन्विका के घर एक और बेटी का जन्म होता है। उस बेटी का जन्म भी अन्विका के मन से अपेक्षा का ख्याल नहीं निकाल पाता है। यह भी पढ़ें- आलिया की फिल्म OTT पर हुई रिलीज, दिखाई Gen Z के दुख-सुख की कहानी, पढ़ें रिव्यू अन्विका अपनी ...