Shanti Inorganics IPO ने सभी को चौंकाया, पहले दिन ही किया कमाल, 99.45% का फायदा
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Shanti Inorganics Limited IPO Listing: शांति इनऑर्गेनिक आईपीओ की छप्परफाड़ लिस्टिंग हुई है। आईपीओ एनएसई में 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 157.70 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद भी आईपीओ की रफ्तार कम नहीं हुई। इसने 10 प्रतिशत की और छलांग लगाई। जिसके बाद स्टॉक 165.55 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जोकि इश्यू प्राइस से 99.45 प्रतिशत अधिक है। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 83 रुपये निर्धारित किया था। बता दें, जिन निवेशकों को आईपीओ के शेयर अलॉट हुए होंगे उनका पैसा पहले दिन ही दोगुना हो चुका है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक का दाम 151 रुपये के स्तर तक आ गया था। हालांकि, फिर से स्टॉक ने रिकवर किया है। यह भी पढ़ें- Ashutosh Fibre IPO की 140 रुपये पर लिस्टिंग, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.