नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुंडली में कई ऐसे शुभ योग बनते हैं जो व्यक्ति की जिंदगी पर सकारात्मक असर डालते हैं। इन्हीं में से एक शंख योग है। ज्योतिषीय लिहाज से माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति की कुंडली में योग बनता है वो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति का भी डटकर सामना करना है। ऐसे लोग मुश्किल हालात देखकर घबराते नहीं है बल्कि हर चीज को धैर्य से संभालते हुए सब कुछ अपने फेवर में करने का माद्दा रखते हैं। हालांकि कुंडली में किसी भी तरह के योग का असर कितना होगा ये व्यक्ति की पूरी कुंडली और ग्रह-नक्षत्रों की दशा देखकर ही समझा जा सकता है। जानिए आखिर ये योग कैसे बनता है और ऐसे लोग कैसे होते हैं और उनकी जिंदगी पर इसका क्या-क्या असर पड़ता है?कुंडली में कैसे बनता है शंख योग? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कुंडली में पंचम और षष्ठ ...