नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान की पूजा को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव हमें हमारे कर्मों का फल देते हैं और उनकी पूजा विशेष रुप से शनिवार के दिन की जाती है। ऐसे में लोग शनिवार के दिन पूजा-पाठ करके उनकी कृपा पाने की कोशिश करते हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही होती है उनके लिए शनिवार की पूजा और उपाय का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से शनिदेव की पूजा की जाए तो जिंदगी में आने वाली हर परेशानी और बाधा कम हो जाती है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाना सबसे असरदार उपाय माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को उसके अच्छे कर्मों का फल धीरे-धीरे मिलने लगता है। इसके अलावा जो लोग शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या के प्रभाव क...