नई दिल्ली, मई 25 -- ज्योतिष में जब भी शनि की साढ़ेसाती का जिक्र होता है तो लोग थोड़ा परेशान हो जाते हैं। माना जाता है कि इस दौरान जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और कई कामों में रुकावट भी देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को मानसिक तनाव और भागदौड़ भी ज्यादा महसूस होती है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए साढ़ेसाती एक जैसी नहीं होती। कई लोगों को इसी समय मेहनत का फल भी मिलता है। ज्योतिष मान्यताओं में कहा जाता है कि शनि इंसान को धैर्य और अनुशासन सिखाते हैं। साढ़ेसाती करीब साढ़े सात साल तक चलती है। इसे तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि के लोग इसके अलग-अलग चरणों से गुजर रहे हैं।मेष राशि मेष राशि वालों पर मार्च 2025 से साढ़ेसाती की शुरुआत हुई थी। अभी इस राशि पर इसका पहला चरण चल रहा है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 31 मई 2032 के ब...