नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- शनि की साढ़ेसाती को ज्योतिष में काफी अहम माना जाता है। जब शनि जन्म के चंद्रमा से 12वें, पहले और दूसरे भाव की राशि से गुजरते हैं तो साढ़ेसाती का दौर माना जाता है। इसका असर करीब साढ़े सात साल तक रहता है। इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है। हालांकि तीनों राशियों के लिए इसकी स्थिति एक जैसी नहीं है। किसी के लिए यह आखिरी चरण है तो किसी के लिए मुख्य या शुरुआती चरण।कुंभ राशि वालों को मिल चुकी है राहत कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का मुख्य दौर पूरा हो चुका है। शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में पहुंचे थे। इसके साथ कुंभ राशि साढ़ेसाती के अंतिम चरण में आ गई थी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुंभ राशि की साढ़ेसाती का यह चरण 2027 तक चलता है। हालांकि 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में जाने के बाद कुंभ राशि वाल...