नई दिल्ली, मई 15 -- Shani Sadesati Rashi: शनि की जयंती कल है, कल का दिन इस साल कुछ ऐसा है जो पिछले तेरह सालों में नहीं आया है। इस दिन कई शुभ संयोगों के साथ राजयोग भी बन रहे हैं, जो आपको कई तरह से लाभ देते हैं। शनिवार, 16 मई को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। इस तिथि पर शनि देव की जयंती मनाई जाती है। इस बार अमावस्या और शनिवार का योग तो है ही साथ ही कई दुर्लभ राजोग बन रहे हैं, जो तीन दशकों बाद बन रहे हैं। दरअसल शनि एक राशि में तीस साल बाद आते हैं, तो इस साल शनि अमावस्या पर राजयोग से शनि साढ़ेसाती वाली राशियों की किस्मत चमकेगी। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5:11 बजे से प्रारंभ होकर 17 मई को रात 1:30 बजे समाप्त होगी।कौन सा बन रहा है राजयोग शनि अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष विज्ञान में ...