नई दिल्ली, मई 17 -- ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। शनि जब भी अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं तो उसका असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। इस बार शनि देव ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया है। अब शनि 9 अक्टूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, इस बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन खास माना जा रहा है क्योंकि उसी समय वृषभ राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिग्रही योग भी बना हुआ है। ऐसे में कुछ राशियों को इसका अच्छा असर देखने को मिल सकता है।वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत देने वाला रह सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। सरकारी कामों में अटकी चीजें आगे बढ़ सकत...