नई दिल्ली, मई 10 -- हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का देवता माना गया है। कहा जाता है कि इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देने का काम शनिदेव करते हैं। यही वजह है कि शनि जयंती का दिन कई लोगों के लिए खास माना जाता है। इस बार शनि जयंती की तारीख को लेकर लोगों के मन में थोड़ा भ्रम बना हुआ है। कोई 15 मई बता रहा है तो कोई 16 मई। ऐसे में पंचांग के हिसाब से सही तारीख जान लेते हैं।कब है शनि जयंती 2026? पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 16 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 17 मई को रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इसी दिन शनि अमावस्या भी रहेगी।क्यो...