नई दिल्ली, मई 16 -- आज शनि जयंती के दिन शनिदेव के 108 नामों का जाप करना बेहद शुभ माना जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन नामों के जाप से जिंदगी चल रही बाधाएं, मानसिक तनाव और हर तरह के नकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं। शनिदेव न्याय और कर्मों के देवता के रूप में देखा जाता है। ऐसे में जब-जब उन्हें सच्चे मन से याद किया जाए तो मेहनत का फल जरूर मिलता है। आज शाम शनिदेव की पूजा के समय उनके 108 नामों का जाप जरूर करें। माना जाता है कि इससे शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या की दिक्कतों में राहत मिलती है।शनिदेव के 108 नामों के जाप से मिलेंगे ये लाभ मान्यता है कि शनिदेव के 108 नामों का जाप करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसी के साथ जिंदगी में अनुशासन और धैर्य बढ़ता है। शनिदेव के 108 नामों के जाप से जिंदगी की सारी बाधाएं खत्म होती हैं। जो लोग लंबे...