Shamli News: 850 वर्ष पुराना है गुलजारी वाला शिव मंदिर, सूर्य की पहली किरण पड़ती है शिवलिंग पर
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: शामली। जनपद मुख्यालय के कैराना रोड स्थित प्राचीन गुलजारी वाला शिव मंदिर अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और स्थापत्य विशेषताओं के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगभग 850 वर्ष पुराने इस मंदिर का इतिहास मराठा काल से जुड़ा माना जाता है। गुलजारी वाले मंदिर के पीठाधीश्वर शैलेंद्र गिरि महाराज हैं। शैलेंद्र गिरि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। वह बताते है कि श्रावण मास में यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना भगवान शिव अवश्य पूरी करते हैं। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य की पहली किरण सीधे गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर पड़ती है। इस अद्भुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.