Shamli News: 73 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर पालिका कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 25 जुलाई तक 73 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई तो 26 जुलाई से पालिका के सभी कार्य बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन में महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र शामली में पिछले वर्षों में कई नई कॉलोनियों का निर्माण हुआ है, जिससे शहर की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2011 में नगर की जनसंख्या 1.07 लाख थी, जो वर्तमान में बढ़कर करीब 1.59 लाख हो गई है। शासन के मानकों के अनुसार प्रत्येक 10 हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारी, एक चालक और एक सफाई नायक की आवश्यकता होती है। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.