Shamli News: 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: अखिल भारतीय चमार संघ की ओर से रविवार को टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं का शिक्षित होना जरूरी है। बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक और व्यक्तिगत उन्नति का प्रमुख माध्यम बताया था। उन्होंने युवाओं से मेहनत के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: अग्रवाल समाज विकास ट्रस्ट ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.