शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: थाना भवन। नगर के दक्षिण में स्थित प्राचीन श्री कचौरीनाथ मंदिर श्रद्धा, आस्था और लोकमान्यताओं का प्रमुख केंद्र है। करीब 600 वर्ष पुराने इस मंदिर में स्थापित स्वयंभू शिवपिंडी और मां भगवती शाकुम्भरी के दर्शन के लिए वर्षभर श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि प्राचीन समय में नगर के राजा भीष्मा यहां स्थित शिवपिंडी की नियमित आराधना करते थे। उस समय यह मंदिर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध था। लगभग 65 वर्ष पहले नाथ संप्रदाय के एक महात्मा यहां पहुंचे। उन्होंने शिवपिंडी के स्वयंभू और अनंत स्वरूप की जानकारी दी, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर विश्वास नहीं किया और शिवपिंडी के पास खुदाई शुरू करा दी। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार करीब 50 फीट तक खुदाई के...