शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: थानाभवन। मेला गूगाल का आयोजन ठेका प्रणाली से कराने के निर्णय के बाद गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में ठेके की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें दर्जनों ठेकेदारों ने जमानत राशि जमा कर बोली में भाग लिया। ईओ जितेंद्र राणा और नीलामी ठेका समिति की सदस्य चेयरमैन राव मुशायदा की मौजूदगी में बोली कराई गई। वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार ने नीलामी की शर्तों की जानकारी दी। जमीन के ठेके के लिए 25 लाख रुपये से शुरू हुई बोली बढ़ते हुए 37 लाख 81 हजार रुपये पर पहुंची, जिसे मुजफ्फरनगर निवासी विपिन कुमार ने हासिल किया। वहीं बिजली का ठेका 13 लाख 35 हजार रुपये में योगेंद्र कुमार के नाम छोड़ा गया। दोनों ठेकों से नगर पंचायत को कुल 51 लाख 16 हजार रुपये की आय होगी। पिछले वर्ष जमीन का ठेका 33 लाख और बिजली का ठेका 11 लाख 11 हजार रुपये में हुआ...