Shamli News: 42वे सावन उत्सव का हवन यज्ञ व भंडारे का साथ हुआ समापन
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित गढमुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर सती वाला में गत 29 जुलाई गुरू पूर्णिमा से चल रहे 42वें सावन उत्सव का बुधवार को हवन यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान यज्ञ में पहुंचे शहर के सैकडों लोगों ने आहुति प्रदान कर धर्मलाभ उठाया। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित गढमुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर सती वाला में गत 29 जुलाई गुरू पूर्णिमा से 42वे सावन उत्सव कार्यक्रम चल रहे थे। जिसमें प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाआरती की जा रही थी। सावन उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान विकास गर्ग व उनकी पत्नी रूचि गर्ग रहे। पंडित अंकित गोडियाल व कार्तिक शर्मा तथा बनारस से पधारे मनोज पांडे ने विधि विधान से यज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.