Shamli News: 400 ग्राम सोने की गिन्नियां बताकर महिलाओं ने ठगे लाखों के जेवर
शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने सोने की गिन्नियां बताकर एक महिला से लाखों रुपये कीमत के जेवरात ठग लिए। पीड़िता ने गिन्नियों की जांच कराई तो उनके नकली होने का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी सुनीता गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 27 जुलाई की शाम करीब चार बजे दो महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंचीं। दोनों ने बताया कि उन्हें करीब 400 ग्राम सोने की गिन्नियां मिली हैं और वे इन्हें किसी सुनार को बेचने से डर रही हैं। महिलाओं ने कम कीमत पर गिन्नियां देने की बात कही। पीड़िता ने इतनी नकदी नहीं होने की बात कही तो दोनों महिलाओं ने जेवरात के बदले गिन्नियां देने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता के मुताबिक वह महिलाओं की बातों में आ गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.