शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: कैराना। तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैध कब्जे, राशन कार्ड, पेंशन और भूमि विवाद सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 28 शिकायतें आईं। अधिकारियों ने चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- Gauriganj News: शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं को मिला समाधान का भरोसातीन तलाक के आरोप में मुकदमा कैराना। मोहल्ला ख...