शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: शामली,संवाददाता। समर्पण सेवा ट्रस्ट रजि. एवं श्री नामदेव नवयुवा ट्रस्ट रजि. के संयुक्त तत्वावधान में बनत में आयोजित तृतीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों की 24 घंटे निरंतर सेवा की जा रही है। शिविर में दिन-रात अखंड भंडारे के साथ कांवड़ियों के लिए गोलगप्पे, ठंडी चाट, दूध, घेवर, जलेबी समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।शिविर में स्वयंसेवक रात-दिन पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं। रात के समय भी बड़ी संख्या में स्वयंसेवक जागकर कांवड़ियों के भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक शिवभक्त का सेवा भाव से स्वागत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ियों की सेवा में चल रहे भंडारे इस दौरान पूरा शिविर 'हर ...