शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में करीब 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही मजार को क्षतिग्रस्त करने और उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत के बाद शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार अमन राणा और लेखपाल भूपेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी इनाम पुत्र शौकीन ने उपजिलाधिकारी शामली को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में स्थित शहीद (पीर) की मजार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुर्द-बुर्द कर दिया है और मजार की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: भैंसानी इस्लामपुर में शहीद की पुरानी कब्र क्षतिग्रस्त करने का आरोप, जांच की मांग शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पिछले पांच वर्षों से पीर की देखभाल ...