शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: तहसील कैराना क्षेत्र में सात गांवों को जोड़ने वाली नहर की पटरी का रास्ता करीब 20 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से निर्माण की मांग किए जाने के बावजूद नहर विभाग की ओर से रास्ते की मरम्मत या निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एकत्र होकर रास्ते पर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता सात गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। इसके बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। रास्ते की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को निकलने में भी काफी परेशानी होती है। गड्ढों में पानी भरने के...