Shamli News: 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के गांव फूसगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी करीब 16 वर्ष की पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। अगले दिन सुबह किशोरी के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाला युवक कथित तौर पर किशोरी को अपने साथ ले गया है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आरोपी के परिजनों से संपर्क कर किशोरी को वापस लाने की बात कही, लेकिन किशोरी को वापस नहीं किया गया। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी सूरज के परिजन अपने मकान पर ताला लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.