शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: थानाभवन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित 157 घंटे महासफाई अभियान के तहत नगर पंचायत थानाभवन द्वारा स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्ष मुशायदा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में प्रातःकाल से ही नगर के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के सार्वजनिक स्थलों, मार्गों, नाला-नालियों एवं अन्य चिन्हित स्थानों से कचरे की पूर्ण सफाई कराई गई। सफाई के बाद एकत्रित कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी प्लांट एवं लिगेसी डंप साइट पर भेजकर उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। महासफाई अभियान के उपरांत नगर पंचायत सभागार में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं सफाई मित...